Welcome to New Sahara Time   Click to listen highlighted text! Welcome to New Sahara Time
तमिलनाडु

सीएम थलपति विजय का बड़ा फैसला, 717 शराब की दुकानों को बंद करने का दिया आदेश, जानें क्या है वजह…

सीएम थलपति विजय का बड़ा फैसला, 717 शराब की दुकानों को बंद करने का दिया आदेश, जानें क्या है वजह…

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलपति विजय ने बड़ा आदेश दिया है। उन्होंने अपने चुनावी वादे के अनुसार राज्य में 717 शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है। ये दुकानों धार्मिक स्थानों के साथ स्कूलों और बस स्टैंड के पास स्थित हैं। सीएम विजय ने इन्हें बंद करने को कहा है। टीवीके चीफ 10 मई को राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। तब से विजय कई बड़े फैसले ले चुके हैं।

तमिलनाडु में अपने चुनाव चिन्ह की तरह ही ‘व्हिसल क्रांति’ के चर्चा में आई टीवीके ने एंट्री ड्रग प्राेटेक्शन जोन रखने का वादा किया था। इसी वादे के अनुसार मुख्यमंत्री ने राज्य में धार्मिक स्थलों, स्कूलों और बस अड्‌डों के आसपास 500 मीटर से कम दूरी पर स्थित दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है। टीवीके को तमिलनाडु में 108 सीटों पर जीत मिली है। टीवीके ने छोटी पार्टियों के सहयोग से राज्य में सरकार बनाई है। इनमें कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई (एम), वीसीके और आईयूएमएल शामिल हैं। थलपति विजय दो सीटों से चुनाव जीते हैं।

आदेश में बताया गया है कि कुल 717 शराब की दुकानें बंद करने का आदेश दिया गया है। ये दुकानें 500 मीटर की दूरी के नियम का उल्लंघन करती हैं। इनमें 276 दुकानों धार्मिक स्थलों के नजदीक हैं जबकि 186 शैक्षणिक संस्थानों के पास। बाकी 255 दुकानों राज्य में बस स्टैंड के नजदीक हैं। सीएम विजय को 13 मई को विधानसभा में बहुमत सिद्ध करना है। तमिलनाडु के राज्यपाल ने उन्हें 10 मई को जब शपथ के लिए आमंत्रित किया था तब फ्लोर टेस्ट की तारीख तय कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!