पंतनगर विवि परिसर में बच्चियों से छेड़छाड़ पर हंगामा

पंतनगर, (पंजाब केसरी): गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में परिसर में टहल रही नाबालिग बच्चियों के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ एवं अभद्र व्यवहार किया। परिसरवासियों के भारी हंगामे के बाद पंतनगर कोतवाली में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कठोर धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को पंतनगर परिसर में कुछ नाबालिग बच्चियां अपनी कॉलोनी के पास टहल रही थीं। आरोप है कि इसी बीच विवि के वेटेरिनरी कॉलेज में ठेके पर कार्यरत ठेकाकर्मी दीपक शर्मा ने बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करते हुए अभद्रता की। बच्चियों ने इस घटना के बारे में जब अपने परिजनों को बताया तो परिजन एवं अन्य लोग आक्रोषित हो उठे। उन्होंने आनन फानन में कॉलोनी में घेरकर आरोपी युवक को धर दबोचा। पीड़ित बच्चियों के परिजन दबोचे गए आरोपी को विवि के सुरक्षा
भारी हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कठोर धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेजा
विभाग ले गए। सूचना मिलते ही विवि के अपर निदेशक प्रशासन डॉ. एके शर्मा और सुरक्षा अधिकारी डॉ पीवी सिंह भी सुरक्षा विभाग में पहुंच गए। वहीं से पुलिस को सूचित किया गया। थोड़ी ही देर में पुलिस भी सुरक्षा विभाग में पहुंच गई।
देखते ही देखते काफी संख्या में परिसरवासी इकट्ठे हो गए और आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग करने लगे। इसके बाद सुरक्षा विभाग से सभी लोग कोतवाली पहुंचे और पीड़ित परिजनों की तहरीर पर युवक के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट एवं अन्य कठोर धाराओं में मामला दर्ज करने की पुरजोर मांग की।



