जिला विधिक प्राधिकरण ने लगाया जनसंख्या दिवस पर कैंप

रुद्रपुर जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला विधिक प्राधिकरण के द्वारा स्थानीय ट्रांजिट कैंप रूद्रपुर में राधा गोविंद मंदिर के परिसर में एक कैंप का आयोजन किया गया जिसमें आए भी सभी महिलाओं पुरुषों को प्राधिकरण की सचिव ममता पंत द्वारा जनसंख्या दिवस पर भारत में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर तथा महिला सशक्तिकारण को बढ़ावा देना, नशा मुक्ति अभियान एवं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार जैसी घटनाओं मे कानूनी धाराओं की लोगों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर कैंप में विधिक विभाग द्वारा छय रोग जिला चिकित्सालय के डॉ संजय पांडे, विजय राणा एवं स्टाफ सहित आदि ने भी जनसंख्या संतुलन को बनाए रखने के लिए लिंगानुपात एवं अल्ट्रासाउंड से गर्भपात आदि की रोकथाम के लिए जनता को सुझाव दिए एवं उन्होंने ट्रांजिट कैंप थाने में अंतर्गत बढ़ाते हुए अपराधों को गंभीरता से लेते हुए बताया कि थाना ट्रांजिट कैंप के अंतर्गत गंभीर अपराध एवं नाबालिक लड़कियों के साथ दुष्कर्म एवं अवैध शराब के धंधे को किस प्रकार प्रतिबंधित किया जाए उसे पर अपने विचार व्यक्त करते हुए प्राधिकरण की सचिव ममता पंत द्वारा जिला विधिक द्वारा बताया गया किसी प्रताड़ित एवं गरीब व्यक्ति को यदि वह कानून की सलाह एवं वकील नहीं कर पता है तो उसे विभाग द्वारा निशुल्क एडवोकेट उपलब्ध कराया जाएगा उन्होंने भारत की जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जनसंख्या दिवस पर किस प्रकार हमें नियंत्रण रखना चाहिए उसे पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सबको जानकारी दी। इस अवसर पर कैंप के पूर्व पार्षद परिमल राय द्वारा पहली बार आयोजित कैंप में पहुंची मजिस्ट्रेट एवं सचिव ममता पंत का स्वागत किया और कहा कि उनका आगमन कैंप वासियों के हित में है। आयोजन में वर्तमान पार्षद सुशील मण्डल कमेटी के अध्यक्ष पिंटू राय सहित तमाम लोग PNB कार्यकर्त्ता कंचन सक्सेना, शालिनी गुप्ता, अंकित त्रिपाठी, सुनील शर्मा, ख़स्टी रावत आदि लोग मौजूद थे।

