Welcome to New Sahara Time   Click to listen highlighted text! Welcome to New Sahara Time
दिल्ली NCR

नई दिल्ली: चावड़ी बाजार स्थित चरखीवालन चौक के नजदीक स्थित घरों के नलों से अचानक लाल पानी निकलता देख स्थानीय निवासी हैरान रह गए।

रिपोर्टर – ईशान श्रीवास्तव 

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि इलाके में पिछले कुछ दिनों से पानी की किल्लत बनी हुई है और बृहस्पतिवार की शाम को जब इलाके में पानी की आपूर्ति शुरू हुई तो नलों से लाल पानी निकलने लगा। घरों में हो रहे लाल पानी की आपूर्ति ने स्थानीय निवासी की चिंता बढ़ा दी।

 

स्थानीय निवासी निखिल रस्तोगी ने बताया कि इस इलाके में गर्मी शुरू होने के साथ ही पानी की समस्या शुरू हो जाती है। क्षेत्र में पानी की आपूर्ति जल बोर्ड के सुभाष नगर पार्क स्थित प्लांट से होती है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से पानी सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ी है।

 

निखिल के अनुसार सुभाष नगर पार्क के पास वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी लगा है, लेकिन आज तक कभी घरों में ऐसे पानी की आपूर्ति नही हुई है। शाम को अचानक जब नलों को खोला गया, तो उसमें से साफ पानी की जगह गहरा लाल पानी निकलने लगा।

 

चरखी वालन चौक के पास करीब 1000 परिवार रहते हैं। सभी घरों के नलों में शाम को लाल रंग के पानी की आपूर्ति हुई है। उससे इलाके में स्वास्थ्य संबंधी समस्या फैलने का खतरा बना हुआ है। फिलहाल, स्थानीय लोग पानी के टैंकरों और बोतलबंद पानी पर निर्भर हैं।

 

इस संबंध में अभी मेरे पास स्थानीय निवासी की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन अगर घरों में लाल रंग के पानी की सप्लाई हो रही है तो पानी की जांच करवाई जाएगी और समस्या का समाधान किया जाएगा।- इमरान हुसैन, विधायक- बल्लीमरान विधानसभा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!