विधानसभा चुनाव में थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं।

रिपोर्टर – ईशान श्रीवास्तव
l विधानसभा चुनाव में थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं। राज्य के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन भी अपनी सीट नहीं बचा सके।
एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, TVK प्रमुख विजय गुरुवार, 7 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिए तैयार हैं। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना है।
तमिलनाडु चुनावों में विजय की पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। TVK को विधानसभा चुनाव में 108 सीटें मिलीं, लेकिन विजय की पार्टी बहुमत के आंकड़े से सिर्फ 10 सीटें पीछे रह गई।
एक तरफ TVK ने जहां शपथग्रहण की तैयारी कर ली है, लेकिन अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वह किस पार्टी के साथ गठबंधन करेंगे।
विजय की पार्टी बहुमत हासिल करने और सरकार बनाने के लिए, Tamilaga Vettri Kazhagam कांग्रेस, PMK, वामपंथी पार्टियों, CPM और VCK जैसी छोटी पार्टियों से समर्थन मांग सकती है। ये सभी मिलकर पार्टी को बहुमत के आंकड़े तक पहुंचाने में मदद कर सकते हैं।
#TamilNadu #ActorVijay #TVK

