Welcome to New Sahara Time   Click to listen highlighted text! Welcome to New Sahara Time
देश

भारत सरकार 1 मई से चाय आयात के लिए नए गुणवत्ता नियम लागू कर रही है, जिससे नेपाल सहित अन्य देशों से आने वाली चाय की अनिवार्य लैब टेस्टिंग होगी।

भारत सरकार 1 मई से चाय आयात के लिए नए गुणवत्ता नियम लागू कर रही है, जिससे नेपाल सहित अन्य देशों से आने वाली चाय की अनिवार्य लैब टेस्टिंग होगी।

 

भारत सरकार 1 मई से देश से बाहर से आने वाली चाय की गुणवत्ता की जांच करेगी। अगर चाय की क्वालिटी सही नहीं मिली तो उस चाय को भारत में बेचने की मंजूरी नहीं मिलेगी। टी बोर्ड इंडिया की एक अधिसूचना के मुताबिक, 1 मई से भारत में आने वाली चाय की सभी खेपों, जिनमें नेपाल से आने वाली खेप भी शामिल है, सभी की अनिवार्य लैब टेस्टिंग की जाएगी। इस कदम का मकसद गुणवत्ता की जांच को सख्त करना और मिलावट पर रोक लगाना है।

 

नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत, आयात की गई हर खेप की सैंपलिंग और टेस्टिंग की जाएगी। हालांकि, इंस्टेंट टी और पीने के लिए तैयार चाय (रेडी-टू-ड्रिंक टी) को इस नियम के तहत छूट दी गई है।

 

#nepal #NepalIndiaBorder #Balenshah

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!